सूरदास के रसिक शिरोमणि, मीरा के नटवर नागर
वाल्मीकि तुलसी कम्बन के,अपने अपने अपने राम
मानवता की खुली आँख के,सबसे सुन्दर सपने राम
कविराज कुमार विश्वास द्वारा लिखी गयी यह कविता आज चरितार्थ हो गई। फिलहाल इस संबंध में कुछ राजनीतिक दल के बड़े नेताओं को आज पूरे दिन ट्रोल होना पड़ा।
रामनवमी जो चैत्र शुक्ल पक्ष की 9वीं तिथि को मनाई जाती है। यह एक ऐसा हिन्दू धर्म का त्योहार है जिसकी प्रतीक्षा भारतवासी बड़ी बेसब्री से करते हैं और पूरा देश इसे बड़ी ही श्रद्धा भाव से इस त्योहार को मानते हैं। ये त्योहार लोग चैत्र नवरात्रि की समाप्ति और भगवान श्री राम के जन्मदिन के उपक्ष्य में मानता आ राहे हैं। विगत दिनांक 21 अप्रैल 2021 को ये त्योहार पूरे देश में मनाया गया है।
आज, 14 अक्टूबर 2021 है- जो महानवमी के रूप में भारत में मनाई जा रही है, इसका प्रभु श्री राम के जन्म से कोई वास्तविक रिश्ता नहीं है, लेकिन इस महानवमी के संबंध में देश के कुछ नेताओं के ऐसे पोस्ट देखे गए हैं, जिसे किसी ने अपमान बताया तो किसी ने हिन्दू धर्म के प्रति नेताओं की समझ पर चुटकियां ली, और लोगों ने उन नेताओं को ट्वीटर पर खूब ट्रोल किया।
आज शारदीय नवरात्रि के आखिरी दिन यानी महानवमी पर यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव रामनवमी की बधाई दे बैठे।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आनंद शर्मा भी ट्विटर पर यही गलती कर बैठे।

अखिलेश यादव ने ट्वीट किया, ‘आपको और आपके परिवार को रामनवमी की अनंत मंगलकामनाएं!’ तो लोगों ने इस गलती के लिए उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया। हालांकि, ट्रोलिंग के बाद गलती का अहसास होने पर अखिलेश ने पुराने ट्वीट को डिलीट कर नया ट्वीट किया जिसमें महानवमी की बधाई दी।
सोशल मीडिया पर अपना मज़ाक उड़ते देखा अखिलेश को वह ट्वीट अंत में डिलीट करना पड़ा। समाजवादी पार्टी के मुखिया ने अपनी गलती को सुधारते हुए दोबारा ट्वीट किया।